Breaking News

गहलोत सरकार के खिलाफ बीजेपी लाएगी अविश्वास प्रस्ताव

13 Aug, 2020 764

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
राजस्थान सरकार को झटके पर झटके लग रहे हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का मामला सुलझने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है. अब बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा है कि शुक्रवार को हम अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे। बीजेपी ने अविश्वास प्रस्ताव तैयार कर लिया है। उन्होंने कहा कि 40 विधायकों के दस्तखत से पहले ही प्रस्ताव तैयार करा चुके हैं। गौरतलब है कि कल से ही राजस्थान में विधानसभा का सत्र शुरू होने जा रहा है। इससे पहले गुरुवार को बीजेपी के विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में कल राजस्थान विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला लिया गया। कटारिया ने कहा कि बैठक में विधायकों से अविश्वास प्रस्ताव पर दस्तखत भी करा लिए गए हैं। कटारिया ने कहा कि विधायक दल की बैठक में 71 विधायक शामिल थे। बीजेपी की सहयोगी पार्टी आरएलपी के तीन विधायक भी इसमें मौजूद थे। अविश्वास प्रस्ताव के बाद क्या होगा यह सोचकर कांग्रेस तथस्ट नहीं है.  

अन्य खबरे