Breaking News

गुजरात में ट्रंप को झोपड़े नहीं दिखें इसलिए बनाई जा रही है 600 मीटर ऊंची दीवार

14 Feb, 2020 948

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
अपने यहां की परंपरा है कि कोई मेहमान आए तो उसे ऐसा माहौल ऐसा दिखाया जाये जिससे उसे अच्छा लगे. और बात जब विदेशी मेहमान की हो तब सोच में और बदलाव आ जाता है. गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24-25 फरवरी को एक कार्यक्रम में शामिल होने गुजरात आ रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति यहां ‘केम छो ट्रम्प’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे हैं. बड़ी खबर यह है कि ट्रंप के दौरे को लेकर अहमदाबाद एयरपोर्ट से इंदिरा ब्रिज की ओर जाने वाली रोड पर आने वाली झोपड़पट्टी को ढका जा रहा है. इस झोपड़पट्टी को ढंकने के लिए यहां 600 मीटर लंबी और 7 फीट ऊंची दीवार बनाने का काम शुरू हो गया है. गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप गांधी आश्रम जाकर, फिर वहां से वापस एयरपोर्ट सर्कल, इंदिरा ब्रिज होकर मोटेरा स्टेडियम जाएंगे. मोटेरा स्टेडियम जाने वाले रोड पर ही यह झोपड़पट्‌टी स्थित है. यह ट्रंप को दिखाई न दे, इसलिए ही दीवार बनाने का काम शुरू हुआ है. स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में ट्रंप के दौरे के लिए रोड, लाइटिंग, गार्डनिंग समेत कई अन्य काम को मंजूरी दी गई है. ट्रंप के दौरे से पहले ही सरदार पटेल मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है. इसके लिए 300 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं. इसके अलावा मोटेरा स्टेडियम में एनएसजी और एसपीजी की टीम की भी तैनाती की जानी है. बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में अमेरिकन सीक्रेट सर्विस के अधिकारी अहमदाबाद पहुंचेंगे. डोनाल्ड ट्रंप दिल्ली से पीएम मोदी के साथ अहमदाबाद आएंगे. इसके बाद दोनों नेता एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर के जरिए मोटेरा स्टेडियम जाएंगे.

अन्य खबरे