Breaking News

चंदा से नहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं के योगदान से चलनी चाहिए : शाह

11 Feb, 2019 1245

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

आज हर पार्टी अमीरों से चंदा लेकर पार्टी की गतिशील रखने की कोशिशों में जुटी हुई हैं. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने नई दिल्ली में चुनाव के दौरान पार्टी को मिलने वाले चंदे की प्रक्रिया को साफ सुथरा बनाने की वकालत करते हुए आज कहा कि पार्टी धनाढ्यों, बिल्डरों, ठेकेदारों और काला धन रखने वालों के चंदे से नहीं, बल्कि अपने कार्यकर्ताओं के योगदान से चलनी चाहिए। शाह ने पार्टी के वैचारिक मार्गदर्शक दीन दयाल उपाध्याय की 51वीं पुण्यतिथि पर आयोजित एक पार्टी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को ईमानदारी के पथ पर अन्य दलों का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। देश के हर मतदान केंद्र के दो कार्यकर्ताओं को नमो ऐप के माध्यम से 1000 रुपए का योगदान देना चाहिए।

 

अन्य खबरे