चावल खाया सिद्धारमैया का और वोट दिया मोदी को : मुनियप्पा
संवाददाता/in24 न्यूज़.
मोदी सरकार बन चुकी है, बावजूद इसके कांग्रेस अबतक इस हार को पचा नहीं पाई है और यही कारण है कि लगातार कांग्रेस की तरफ से सरकार का विरोध होता रहता है. इसी कड़ी में लोकसभा में हार के बाद कांग्रेस नेता केएच मुनियप्पा ने जनता की पसंद पर सवाल उठाया. कांग्रेस नेता केएच मुनियप्पा ने कोयलार में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों ने सिद्धारमैया का खाना खाया, लेकिन वोट जाकर मोदी को दिया. 7 बार कांग्रेस के सांसद और यूपीए-2 में पूर्व मंत्री केएच मुनियप्पा ने कहा, 'लोग सिद्धारमैया को दिया भोजन (चावल) खाते हैं, लेकिन वे मोदी को वोट देते हैं. क्या दुर्दशा है? क्या मोदी ने उन्हें रोजगार दिया है? मैं नरसापुरा में सड़क और उद्योग लाया. मोदी ने कृषि ऋण माफ नहीं किया, कोई रोजगार नहीं, जीएसटी, विमुद्रीकरण की वजह से बीजेपी अंतिम जगह पर थी. लेकिन पुलवामा और एयर स्ट्राइक ने लोगों को प्रभावित कर दिया.