चुनावी मौसम में 2 हज़ार के नोट ग़ायब हो रहे हैं
04 Apr, 2019
1326
संवाददाता/in24 न्यूज़.
चुनाव के मौसम में 2 हज़ार के नॉट गायब होने का मामला सामने आया है. गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद मोदी सरकार द्वार 2000 के नोट पेश करने के दो साल बाद ये उच्च मूल्यवर्ग के करेंसी नोट प्रचलन से तेजी से गायब हो रहे हैं. हालांकि भारतीय रिज़र्व बैंक ने पहले 2 हज़ार रुपये के नए नोटों की छपाई रोक दी थी, एक रिपोर्ट के अनुसार विश्लेषक मानते हैं कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मौजूदा कमी उच्च मूल्य के नोटों की बढ़ती जमाखोरी के कारण हो सकती है. एक खबर के अनुसार एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि 2 हज़ार रुपये के करेंसी नोटों का सर्कुलेशन नाटकीय रूप से गिरा है, लेकिन आपूर्ति में कमी आई है, लेकिन मौजूदा बैंक नोट जो पहले से ही सिस्टम में हैं, का भी आदान-प्रदान नहीं हो रहा है.