Breaking News

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा कारणों से रोकी गई भारत जोड़ो यात्रा

27 Jan, 2023 503

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
सुरक्षा के मद्देनज़र कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat jodo yatra) को जम्मू-कश्मीर (jammu and Kashmir) के रामबन जिले (Ramban district) के बनिहाल (Banihal) में रोक दिया गया है। कांग्रेस का आरोप है कि यात्रा को घाटी जाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिल रही है। राहुल गांधी यात्रा को छोड़कर खन्नाबल अनंतनाग (Khannabal Anantnag) को रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि राहुल की सुरक्षा घेरे में कई लोग घुस आए थे, जिसके बाद भारत जोड़ो यात्रा को रोक दिया गया। शुक्रवार को इस यात्रा में नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला शामिल हुए थे। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार सुबह 9 बजे शुरू हुई थी। यात्रा रामबन से अनंतनाग जानी थी, लेकिन इसे काजीगुंड में ही रोक दिया गया। जम्मू कश्मीर की कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने ट्वीट में कहा कि प्रशासन भारत जोड़ो यात्रा को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहा। सुरक्षा में चूक यूटी प्रशासन के अनुचित रवैये को दर्शाती है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा पुख्ता नहीं की जा रही है। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस की अगली यात्रा का नाम हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा है।

अन्य खबरे