Breaking News

मुंबई के अग्रीपाड़ा की एक बिल्डिंग में लगी आग

20 Apr, 2022 1149

संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के अग्रीपाड़ा इलाके में स्थित एक बिल्डिंग में आग लगने की ख़बर आई है। जानकारी के मुताबिक़ मुंबई के अग्रीपाड़ा इलाके में एक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। यह घटना आज बुधवार तड़के की बताई जा रही है। आग लगने की खबर सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग का अमला पहुंचा और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटा। इस दौरान दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद रहीं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि, यह आग किस वजह से लगी है। आगे की जांच जारी है। 

अन्य खबरे