तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए यशवंत सिन्हा
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज भले ही कई अलग-अलग राजनीतिक दलों के लोग अपनी पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हो रहे हैं, मगर बीजेपी के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा का भरोसा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर इतना जीज़दा बढ़ गया है कि उंजोंए तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है. वह पिछले काफी समय से बीजेपी ने नाराज चल रहे थे. यशवंत सिन्हा बीजेपी के दिग्गज नेता रह चुके हैं. पिछले काफी समय से वह लगातार पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे. यशवंत सिन्हा, अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं. यशवंत सिन्हा ने कोलकाता टीएमसी ऑफिस पहुंचकर टीएमसी ज्वाइन की. इस दौरान सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय और मंत्री सुब्रत मुखर्जी मौजूद थे. उन्होंने पार्टी में शामिल होने से पहले ममता बनर्जी के साथ बातचीत की थी. सुदीप बंद्योपाध्याय ने बताया कि ममता बनर्जी के साथ यशवंत सिन्हा की बातचीत काफी सकारात्मक रही है. टीएमसी का दामन थामने के बाद यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा का एक ही मकसद है कि जहां भी चुनाव हो, उसे जीतना जरूरी है. यशवंत सिन्हा ने कहा कि अटल जी की पार्टी और आज की भारतीय जनता पार्टी में जमीन-आसमान का अंतर है. उन्होंने कहा कि अटल जी सर्वसम्मित पर विश्वास करते थे. जबकि आज की सरकार सिर्फ दबाने में विश्वास करती है. जो लोग विश्वास करते हैं कि देश में प्रजातंत्र बरकरार रहना चाहिए. उन्हें इकट्ठे होने की जरूरत है. बता दें कि ममता बनर्जी ने साफ़ कहा है कि मोदी और अमित शाह नहीं चाहिए। बंगाल में बंगाली ही राज करेगा.