Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ शर्लिन ने कराई एफआईआर दर्ज

16 Oct, 2021 947

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
पोर्नोग्राफी मामले से बदनाम हुए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का बंद जिन्न एकबार फिर बोतल से बाहर निकल आया है। बता दें कि राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह इस समय बेल पर बाहर हैं। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से लेकर अब तक शर्लिन चोपड़ा उन पर गंभीर आरोप लगा चुकी है। अब शर्लिन ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। शर्लिन ने राज और शिल्पा पर धोखाधड़ी और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। राज कुंद्रा केस के दौरान शर्लिन चोपड़ा पर भी कई आरोप लगे हैं। उन्हें पूछताछ के लिए भी बुलाया गया था जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया था। शर्लिन चोपड़ा ने राज और शिल्पा के खिलाफ 14 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज कराई थी उन्होंने इस बारे में मीडिया से बात की है। उन्होंने कहा कि मैंने राज कुंद्रा के खिलाफ यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और धमकी देने के लिए शिकायत दर्ज कराई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि उन्होंने मुझे अंडरवर्ल्ड की धमकी दी। आपको अच्छी तरह याद होना चाहिए कि आपने मेरे साथ यौन शोषण किया है लड़कियों से जिस्म की नुमाइश करवाकर आप उनकी पेमेंट क्लियर क्यों नहीं करते? आप उनको चूना लगाते हैं। आर्टिस्ट के घर पर जाकर उसे अंडरवर्ल्ड की धमकी देते हैं। बोलते हैं यौन शोषण का केस वापस ले वरना तेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। गौरतलब है कि अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में राज कुंद्रा करीब 2 महीने तक जेल में रहे हैं। अब वह जेल से बाहर आ गए हैं और उन्होंने अपना सोशल मीडिया अकाउंट भी प्राइवेट कर लिया है। जाहिर है शर्लिन द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बाद राज कुंद्रा का घिनौना चेहरा एकबार फिर सुर्ख़ियों में आ गया है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.