Breaking News

कुली बने वरुण धवन का मास्क फैंस को नहीं आया पसंद

12 Jun, 2020 897

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बॉलीवुड में जिस स्टार को फैंस पसंद करते हैं उसका असर फिल्म पर भी पड़ता है. मगर कोरोना वायरस के चलते देश में चल रहे लॉकडाउन जैसे हालात ने फैशन ट्रेंड से लेकर काम करने का तरीका भी बदल दिया है. इसी वजह से वरुण धवन ने अपने आने वाली फिल्म कुली नंबर 1 में नए लुक को अपनाया है. जिसके लिए उन्होंने कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहना हुआ है. सोशल मीडिया यूजर्स को वरुण धवन का मास्क पहनना रास नहीं आया. कुली नं.1 का लॉकडाउन लुक को देखकर लोगों ने वरुण धवन को ट्रोल करना शुरु कर दिया. लोग फिल्म के इस पोस्टर को देखकर गुस्से में जवाब दे रहे हैं.दरअसल जारी हुए पोस्टर में वरुण धवन ने सर्जिकल मास्क पहना है. कई यूजर्स इस मास्क की कीमत को लेकर मजाकिया अंदाज में दिख रहे हैं. वरुण धवन ने सफेद रंग की टोपी और टीका भी लगा रखा है. जिसमें उनकी चमकती आंखें खुशी का राज खोल रही हैं. लॉकडाउन के कारण बॉलीवुड पर बुरा असर पड़ा है. इसकी वजह से कई ऐसी फिल्में है जो वक्त पर रिलीज नहीं हो पाई है. लेकिन अब कई फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही हैं. इंडस्ट्री के लिए इसे एक बड़ा बदलाव भी माना जा रहा है. हालांकि अब देखना ये है कि कुली नंबर 1 के निर्माता की ओर से इस फिल्म को लेकर क्या घोषणा होती है. बताते चलें कि डेविड धवन की कुली नंबर 1 का पहला पार्ट एक्टर गोविंदा और करिश्मा कपूर के साथ बनाया था. इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था. हालांकि आने वाली कुली नंबर 1 में वरुण धवन के साथ सारा अली खान नजर आएंगी.

अन्य खबरे