ट्रेन में नंग-धड़ंग घूमनेवाले जेडीयू विधायक के खिलाफ एफआईआऱ दर्ज
संवाददाता/in24 न्यूज़.
ट्रेन में नंग-धड़ंग घूमनेवाले बिहार के भोजपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल पर आरा जीआरपी थाने में एफआईआऱ दर्ज हो गई है। जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर से नई दिल्ली जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा करने के दौरान विधायक अंडरवियर और बनियान पहनकर घूम रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक यात्री के साथ गाली-गलौच भी की। मामले में अब जेडीयू विधायक समेत 4 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इस मामले में जीरो एफआईआर नई दिल्ली से पुलिस अधीक्षक, रेल विकास बर्मन को ईमेल के जरिए आवेदन आय़ा है। एसपी, रेल विकास बर्मन के निर्देश पर आरा जीआरपी में जेडीयू विधायक गोपाल मंडल कुणाल सिंह, दिल्ली कुमार, विजय मंडल पर आरा जीआरपी में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं पटना जोन के रेल एसपी विकास बर्मन ने बताया कि शिकायकर्ता प्रह्लाद पासवान ने मारपीट, सोने के गहन की लूट, गाली-गलौज और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले में प्रत्यक्षदर्शियों को गवाही के लिए बुलाने की कोशिश कर रही है। जहानाबाद निवासी प्रह्लाद पासवान ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अपने लिखित आवेदन में कहा है कि 2 सितंबर को रात को करीब साढ़े 8 बजे ट्रेन आरा के बिहियां स्टेशन से गुजर रही थी। नीरज कुमार मंडल उर्फ गोपाल मंडल अपने तीन साथियों के साथ सफर कर रहे थे। विधायक बनियान और अंडरवियर पहनकर बाथरुम जा रहे थे। इस दौरान मैंने कहा कि इस ट्रेन में महिलाएं भी यात्रा कर रही हैं, गमछा लपेट लीजिए। इस बात पर विधायक भड़क गए और अपने ट्रेन में ही बैठे साथियों को बुला लिया और मुझे गाली-गलौच करने लगे। मेरी दो भर सोने की चेन और दोनों हाथ की उंगली की सोने की अंगूठी छीन ली। मुझे जातिसूचक शब्द कहे। पूरी ट्रेन में जनता के सामने मुझे अपमानित किया। मेरे मुंह पर गंदा पानी फेंका। इस दौरान विधायक समेत सभी शराब के नशे में थे। अंत में ट्रेन में जा रहे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाया। बहरहाल इस मामले को लेकर लोग चटखारे लेकर बातें कर रहे हैं।