Breaking News

तब अर्धसैनिक बलों के जवानों को शहीद का दर्जा देंगे राहुल

23 Feb, 2019 1437

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

अपने अनेक बयानों को लेकर राहुल गांधी ख़ुद विवादों में घिर जाते हैं. कई बार उन्हें नहीं पता होता कि उनके बयान को लोग किस अंदाज़ में लेंगे और जो जी में आता है बयान दे डालते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष ने शनिवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी की सरकार बनने पर देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी  शहीद  का दर्जा देने की व्यवस्था की जाएगी। गांधी ने छात्रों के साथ संवाद के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि अर्धसैनिक बलों को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। अगर हमारी सरकार आयी तो उन्हें शहीद का दर्जा मिलेगा।   

अन्य खबरे