Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

तानाजी : द अनसंग वॉरियर महाराष्ट्र में हुई टैक्स फ्री

22 Jan, 2020 973

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
जो फिल्में समाज को प्रभावित करने के अलावा सन्देश देने का भी काम करती हैं, उन्हें सरकार राहत देती है. आजकल अजय देवगन अभिनीत फिल्म  तानाजी : द अनसंग वॉरियरको महाराष्ट्र सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है. महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने इस फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री किए जाने के एक प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दी गई। एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मनोरंजन कर से फिल्म को छूट दिये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री ने खुद मंत्रिमंडल में फिल्म के बारे में विषय को उठाया था। उन्होंने फिल्म को टैक्स फ्री किये जाने के प्रस्ताव की मांग की थी। इससे पूर्व राज्य के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट और महिला एवं बाल कल्याण मंत्री यशोमति ठाकुर ने कहा था कि इस मुद्दे पर पिछले सप्ताह मंत्रिमंडल में चर्चा की गई थी जहां मंत्री फिल्म को कर-मुक्त किये जाने के बारे में एकमत थे।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.