Breaking News

तृणमूल कांग्रेस के नेता समेत तीन लोगों की गोली मरकर हत्या

07 Jul, 2022 529

संवाददाता/in24 न्यूज़।
एक बड़ी खबर पश्चिम बंगाल से आई है। तृणमूल कांग्रेस के नेता समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि ये घटना दक्षिण 24 परगना जिले की है। यहां अज्ञात लोगों ने बाइक से जा रहे टीएमसी नेता स्वपन माझी और उनके दो साथियों पर फायरिंग कर दी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग में टीएमसी नेता स्वपन माझी अपने दो साथियों के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने बाइक रोककर तीनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। तीनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस को मौके से गोलियों के खाली खोखे और बम मिले हैं। आगे की कार्रवाई जारी है।

अन्य खबरे