भीषण सड़क हादसे में 12 की मौत
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज मध्य प्रदेश और बिहार में भीषण सड़क हादसे के दौरान 12 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि मध्य प्रदेश के इंदौर में मंगलवार सुबह भीषण हादसा हो गया। इंदौर के लसूड़िया इलाके में एक कार, खड़े ट्रक में जा घुसी जिसकी वजह से 6 लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के कारण शवों की हालत भी क्षत-विक्षत हो गई। पुलिस को शवों को बाहर निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे में मारे गए लोगों की उम्र 18 से 28 साल के बीच थी। लसुड़िया पुलिस थाने के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह भीषण हादसा उस समय हुआ, जब तलावली चांदा क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के पास सोमवार देर रात सड़क किनारे खड़े ईंधन टैंकर से तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर जा टकराई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना की विकरालता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसमें कार के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार सभी छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान ऋषि पंवार, सूरज, चंद्रभान रघुवंशी, सोनू जाट, सुमित सिंह और देव के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, वे इंदौर के ही रहने वाले थे और बाहरी मांगलिया क्षेत्र से शहर की ओर आ रहे थे। उन्होंने बताया कि सभी छह शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस आगे की जांच में सक्रिय हो गई है.