तेलंगाना के 12 कांग्रेसी टीआरएस से जोड़ेंगे नाता
06 Jun, 2019
1035
संवाददाता/in24 न्यूज़.
लोकसभा चुनाव के बाद भी कांग्रेस के दिन के दिन खराब चल रहे हैं. लगातार झटके पर झटका मिलने का कर्म जारी है. इसी कड़ी में कांग्रेस के लिए बुरु खबर है तेलंगाना से. गौरतलब है कि तेलंगाना में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के 12 विधायक हैदराबाद में तेलंगाना विधानसभा स्पीकर पोचरम श्रीनिवास रेड्डी से मिले. बृहस्पतिवार को स्पीकर से मुलाकात कर कांग्रेस के सभी 12 विधायक ने विलय को लेकर प्रतिवेदन दिया. विधायक सत्तारूढ़ दल तेलंगाना राष्ट्र समिति में शामिल होना चाहते हैं. बता दें कि कांग्रेस के 11 विधायकों ने मार्च में ही घोषणा कर दी थी कि वे टीआरएस में शामिल होंगे. उधर तेलंगाना सरकार में मंत्री तलासनी श्रीनिवास यादव ने कहा कि कांग्रेस के विधायक अपनी पार्टी में विश्वास नहीं कर रहे हैं. वे अपने पार्टी के लीडरशिप में भी विश्वस नहीं करते हैं. इसलिए ये सभी लोग विधानसभा स्पीकर से मिले और विलय के लिए प्रतिवेदन दिया है. उन्होंने कहा कि इससे साफ होता है प्रदेश में सत्तारूढ़ दल राज्य में अच्छा काम कर रही है. विकास और कल्याणकारी के लिए टीआरएस सरकार प्रतिबद्ध है.