Breaking News

दिन में चुनाव लड़ते हैं और रात में दोनों के बीच इलू-इलू : शाह

28 Mar, 2019 1341
संवाददाता/in24 न्यूज़।

चुनावी माहौल में हर तरफ बयानबाजी चल रही है. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीयअध्यक्ष अमित शाह ने आज असम में चुनाव प्रचार किया। इस मौके पर उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने असम के जोरहट में कहा कि पूर्व सीएम और कांग्रेस पार्टी के तरुण गोगोई और एआईयूडीएफ के मुखिया बदरुद्दीन अजमल दिन में तो आमने-सामने चुनाव लड़ते हैं पर रात में दोनों के बीच इलू-इलू होता है। उन्होंने पूछा कि 10 साल के कार्यकाल में यूपीए सरकार ने असम के विकास के लिए क्या-क्या किया? अमित शाह ने कहा है कि कांग्रेस ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में अवैध प्रवासियों को बसाया, असम की भाजपा सरकार ने उन्हें बाहर करने का साहस किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाइए, हम (भाजपा) असम से एक - एक अवैध प्रवासी को ढूंढ कर उन्हें वापस भेज देंगे। शाह ने कहा कि कांग्रेस भारत की सीमा की रक्षा नहीं कर सकती, सिर्फ भाजपा और नरेंद्र मोदी ही यह कर सकते हैं।  

अन्य खबरे