Breaking News

दिल्ली की बहनों और भाइयों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करता हूं : पीएम मोदी

26 Feb, 2020 854
संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश की राजधानी दिल्ली में सीएए को लेकर हुई हिंसा के भड़कने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने आज ट्वीट करते हुए दिल्लीवासियों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज ट्वीट करते हुए कहा है कि शांति बहाली की कोशिश की जा रही है। पुलिस और एजेंसियों की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं, मैं दिल्ली की अपनी बहनों और भाइयों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करता हूं। यह महत्वपूर्ण है कि माहौल शांत हो और सामान्य स्थिति जल्द से जल्द बहाल हो। पीएम मोदी ने आगे ट्वीट करते हुए लिखा है कि दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में व्याप्त स्थिति पर व्यापक समीक्षा की गई। पुलिस और अन्य एजेंसियां शांति और सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के लिए जमीन पर काम कर रही हैं, शांति और सद्भाव की कोशिशें जारी हैं, मैं दिल्ली की अपनी बहनों और भाइयों से हर समय शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करता हूं, यह महत्वपूर्ण है कि शांत हो और सामान्य स्थिति जल्द से जल्द बहाल हो। बता दें कि दिल्ली हिंसा में अब तक बीस लोगों की मौत हो गई है। वहीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार, केजरीवाल सरकार से लेकर दिल्ली पुलिस तक पर हमला बोल दिया है।

अन्य खबरे