दिल्ली की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी नीतीश कुमार की पार्टी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम मोदी का रिश्ता कितना गहरा है, इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि झारखंड के बाद अब नीतीश दिल्ली में बीजेपी का खेल बिगाड़ेंगे। गौरतलब है कि आठ फरवरी को दिल्ली विधान सभा के लिए चुनाव होने वाले हैं. नीतीश अपनी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के माध्यम से दिल्ली की सभी सीटों पर बिना किसी गठबंधन के अपने उम्मीदवारों को उतारेंगे। बिहार में जद(यू) के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में मंत्री संजय झा ने बताया है कि पार्टी नेतृत्व ने दिल्ली विधानसभा चुनाव पूरे दमखम से लड़ने का फैसला किया है। इस बाबत पार्टी ने रणनीति बना ली है। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने दिल्ली में आठ फरवरी को विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की है, जिसके नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। जद(यू) के दिल्ली प्रभारी संजय झा ने कहा, "पार्टी अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली प्रदेश इकाई के अनुरोध पर राज्य में अपने बलबूते चुनाव लड़ने पर सहमति जताई है।" सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल यह तय नहीं किया गया है कि पार्टी विधानसभा की 70 में से कितनी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। दिल्ली में बड़ी संख्या में पूर्वाचल के लोग रहते हैं और जद(यू) की नजर इन्हीं वोटों पर है। सूत्रों के मुताबिक, इस चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी प्रचार करने आएंगे। यह भी बताया गया है कि नीतीश का चुनाव प्रचार का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। नीतीश चार-पांच सभाओं को संबोधित कर सकते हैं। जद(यू) पूर्वाचल के मतदाताओं की अनदेखी का मुद्दा उठाकर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश करेगी।