दिशा सालियान केस में कोर्ट में याचिका दाखिल !
साल 2020 में हुए दिशा सालियान सुसाइड केस में एक नया मोड़ आ गया है। दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने अपने वकील अभिषेक मिश्रा के जरिए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें दिशा की मौत की नए सिरे से जांच कराने की मांग की गयीं है। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के लगभग पांच साल बाद उनके पिता ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। अब इस मामले पर आदित्य ठाकरे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है की बिना वजह इस मामले में उनके नाम को उछाला जा रहा है दिशा सालियान के पिता की याचिका पर आदित्य ठाकरे ने कहा कि असल मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है। कभी औरंगजेब तो कभी किसी दूसरे मुद्दे से सदन की कार्यवाही को बाधित किया जा रहा है जिससे बीजेपी असल मुद्दों पर बात करने से बच सके। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल से ये लोग मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। ये हमें बदनाम कर रहे हैं। मामला कोर्ट में है, और इसका जवाब भी कोर्ट में ही देंगे। आदित्य ठाकरे ने कहा है की आज बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है तो ये मेरा नाम लेकर मुझे बदनाम कर रहे हैं।
आपको बता दे की दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने अपने वकील अभिषेक मिश्रा के ज़रिये बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है जिसमे मांग की गयी है इस मामले में नए सिरे से जांच हो। इस याचिका में आदित्य ठाकरे के एफआईआर दर्ज करने और इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। साथ ही दिशा के पिता सतीश सालियान ने याचिका में ये कहा है कि पुलिस का दावा है कि उनकी बेटी की 14वीं मंजिल से गिरने से मौत हुई है जो गलत है। फोटोग्राफी साक्ष्यों से सिद्ध होता है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से छेड़छाड़ की गई थी।
बता दे की जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच शुरू हुई, तो नीतेश राणे के पिता नारायण राणे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि आदित्य ठाकरे और उनके दोस्तों ने दिशा सालियान की हत्या की है। तब यह भी दावा किया था कि उनके पास इसे साबित करने के लिए सबूत हैं। हालांकि तब दिशा सालियान के माता-पिता ने कहा था की वो पुलिस की जांच से संतुष्ट हैऔर उनकी बेटी की हत्या नहीं हुई है।