Breaking News

दीदी अब मेरे लिए पत्थरों और थप्पड़ों की बात करती हैं : मोदी

09 May, 2019 1130

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्‍चिम बंगाल के बांकुड़ा में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि यहां भाजपा की रैली न हो पाए इसके लिए टीएमसी सरकार ने पूरी शक्ति लगा दी थी. लेकिन जिस पर आपका आशीर्वाद हो, उसे आपके बीच आने से कोई नहीं रोक सकता. उन्होंने कहा कि दीदी कितनी परेशान हैं, उसका अंदाज़ा उनकी भाषा से लगाया जा सकता है. वो अब मेरे लिए पत्थरों की बात करती हैं, थप्पड़ों की बात करती हैं. मुझे तो गालियों की आदत है लेकिन बौखलाहट में दीदी देश के संविधान का भी अपमान कर रही हैं.

अन्य खबरे