बेस्ट ने सैड़कों बसों को क्यों हटाया ?
संवाददाता/in24 न्यूज़
एक ओर जहाँ बेस्ट प्रशासन द्वारा मुंबईकरों के लिए दिन ब दिन बेस्ट बसों में नई तकनीकी लाई जा रही है और लोगों की सुविधा के लिए बसों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है तो दूसरी ओर मुंबई में बेस्ट प्रशासन द्वारा ही अचानक 400 बसों को बंद करने का फैसला लिया गया है। पिछले 2 महीनों में मुंबई में एक के बाद एक 3 बसों में अचानक आग लगने की घटनाएं सामने आई है। बुधवार को भी अंधेरी के आगरकर चौक में एक बस में भीषण आग लग गई. बस स्टॉप पर यह बस खाली हो रही थी. जैसे ही बस से सभी यात्री उतर गए और बस खाली हुई, इसमें अचानक आग लगने से यह पूरी तरह जल कर खाक हो गई। जिसके कारण बेस्ट प्रशासन ने मुंबई की सड़कों पर 400 बसें चलाने पर रोक लगा दी है। जो बसें बंद की गई है वो बसें कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर सेवा में ली गई थी। मातेश्वरी कॉन्ट्रैक्टर के माध्यम से टाटा मार्कोपोलो कंपनी द्वारा ली गई यह बसें मुंबई में बेस्ट के अलग अलग डेपो में चलाई जा रही थी। यह सभी बसें नॉन एसी और सीएनजी से चलने वाली बसें थी। प्रशासन द्वारा कहा गया है कि जब तक कांट्रेक्टर द्वारा इन बसों की सुरक्षा को लेकर सख्ती नहीं बरती जाएगी तब तक इन बसों को चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बेस्ट प्रशासन द्वारा 400 बसें बंद करने के इस फैसले के कारण मुंबईकरों को काफी समस्या झेलनी पड़ेगी। क्योंकि यह बसें मुंबई के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके में से कुछ जगह जैसे सांताक्रूज़, परीक्षा नगर, मरोल और धारावी के चार डेपो से चलाई जा रहीं थी। बेस्ट प्रशासन द्वारा बंद की गई 400 बसों में से 100 बसें सिर्फ प्रतीक्षा नगर से निकलती है। इसके अलावा यह 400 बसें 36 रूट्स में ना चलने के कारण लाखों यात्रियों को समस्या झेलनी पड़ेगी।