देश की दूसरी और महाराष्ट्र की पहली किन्नर एडवोकेट बनी पवन यादव
30 Dec, 2021
1377
संवाददाता/ in24 न्यूज़
वैसे आपने तो किन्नरों (transgender) के बारे में आज तक आपने कई किस्से और कहानियां सुने होंगे, समाज के इस तबके को हमेशा अलग नजरिये से देखा गया हैं । लेकिन आज हम आपको एक ऐसे किन्नर के बारे में बताएंगे, जिसने अब पूरे किन्नर समाज का नाम रोशन कर दिया है। कहते हैं कि हौसले बुलंद कर रास्तों पर चल दे.. तुझे तेरा मुकाम मिल जाएगा,बढ़कर अकेला तू पहल कर, देखकर तुझको काफिला खुद बन जाएगा जी हां, यह कहावत बिल्कुल सही चरितार्थ होती है किन्नर समाज से आने वाली पवन यादव पर, जो अब महाराष्ट्र की पहली और देश की दूसरी महिला किन्नर वकील बन गयी हैं। आपको बता दें कि पवन ने अपनी वकालत की पढ़ाई मुंबई (mumbai) से की है. इस दौरान पवन को अपने जीवन में कई तरह की परेशानियां सामने आयी लेकिन कठिन परिस्थितियों से जूझते हुए पवन ने सभी कठिनाइयों का डट कर सामना किया और आख़िरकार पवन ने अपने समाज और परिवार से लड़कर अपने लक्ष्य को हासिल कर ही लिया। लेकिन मौजूदा समय में आज भी भारत में किन्नर समाज के लोगों को जेंडर समानता से वंचित रखा गया है। समाज मे आज भी किन्नरो को एक अलग दृष्टि से देखा जाता है। लेकिन अब वकील पवन यादव किन्नर समाज के लिए शिक्षा, जेंडर समानता और समाज मे किन्नरों को सम्मान दिलाने के लिए लड़ाई लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने किन्नरों के प्रति समाज के नजरिये को बदलने की अपील करते हुए किन्नरों के साथ आने की बात कही.