Breaking News

दिल्ली में चुनाव हारने पर कांग्रेस ने ईवीएम पर उठाए सवाल

11 Feb, 2020 798

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
दिल्ली विधान सभा चुनाव में कांग्रेस ने एक भी खाता नहीं खुलने पर उसका ठीकरा ईवीएम मशीन पर फोड़ दिया है. दिल्ली में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आम आदमी पार्टी के पक्ष में जा रहा है. शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी को भले ही कुछ सीटों का फायदा हुआ है लेकिन वह बहुमत से काफी दूर है. दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी को एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है. दिल्ली चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत रही कांग्रेस पार्टी ने अब ईवीएम पर सवाल उठाने शुरु कर दिए हैं. काग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने मतगणना के बीच ईवीएम का मुद्दा उठाया. दिग्विजय सिंह ने कहा कि ईवीएम टेंपर-प्रूफ नहीं हैं. इसलिए कोई भी विकसित देश इसका उपयोग नहीं करता. दिग्विजय सिंह ने ईवीएम के विरोध में ट्वीट करते हुए लिखा  कि चिप वाली कोई मशीन टेंपर-प्रूफ नहीं है और कृपया एक मिनट के लिए सोचें कि विकसित देश ईवीएम का उपयोग क्यों नहीं करते? इसके आगे उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग से भी ईवीएम का मुद्दा उठाने का आग्रह किया.

अन्य खबरे