Breaking News

टेक्कास में पिता ने ली नवजात शिशु की जान

04 Oct, 2021 879

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
अपनी औलाद के लिए पिता दुनियाभर की मुसीबतें उठाने को तैयार रहता है, मगर इस कलयुग में कुछ घटनाएं चौंकाने का काम करती हैं। अमेरिका में एक कलियुगी पिता की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां एक 17 साल के पिता ने अपने 24 दिन के बेटे की बेरहमी से जान ले ली। यह मामला टेक्कास का है। हत्या आरोपी पिता ने पुलिस कस्टडी में कहा कि वो अपने बच्चे पर पैसे खर्च नहीं करना चाहता था, इसलिए उसे मौत के घाट उतार दिया।वारदात उस वक्त हुई जब बच्चे की मां रशेल कपड़े चेंज करने वाशरूम गई थी। नवजात बच्चा अपने पिता कालेब के साथ था। तभी मौका देखकर आरोपी ने बच्चे का पेट जोर से दबाया और हवा में उछाल दिया। इसी दौरान बच्चा छत से टकराया और गंभीर रूप से चोटिल हो गया। ये भयानक घटना पिछले नौ अगस्त की है, लेकिन अब जाकर मामला मीडिया में आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लोकल पुलिस ने बताया कि आरोपी कालेब बच्चे पर पैसे खर्च नहीं करना चाहता था। वो तो उसके पैदा होने पर भी खुश नहीं था। वहीं बच्चे की मां रशेल ने बताया कि जब वो बाथरूम से निकलीं, तब पति उनके बेटे को गोद में लिये था। रशेल को देखते ही उसने बच्चे को बेड पर लेटाया और फरार हो गया। टीनेजर आरोपी इसलिए नाराज था क्योंकि उसकी पार्टनर बच्चे का अबॉर्शन कराने के लिए तैयार नहीं थी। करीब घंटे भर बाद रशेल ने देखा कि बच्चे का शरीर हरा पड़ने लगा है वहीं उसके हाथ-पैर भी ठंडे पड़ चुके थे। ये सब देखकर घबराई मां उसे अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बच्चे की मां रशेल का कहना है कि बेटे के प्रति कालेब का बर्ताव पहले भी ठीक नहीं रहा था। जब उसका बेटा दस दिन का था, तब भी उसने उसे जोर से नोच लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कालेब की क्रूरता सामने आ गई और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि इस घटना ने बच्चे की मां रशेल को तोड़कर रख दिया है।

अन्य खबरे