Breaking News

छत्तीसगढ़ में छेड़छाड़ के मामले में बीजेपी नेता की अग्रिम ज़मानत ख़ारिज

10 Apr, 2022 644

संवाददाता/in24 न्यूज़.
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ बीजेपी के जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल की छेड़छाड़ के मामले में अग्रिम जमानत याचिका सेशन कोर्ट ने खारिज कर दी है। पार्टी की ही एक महिला कार्यकर्ता ने उनके विरुद्ध एक अप्रैल को एफ आई आर दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के बाद जिला भाजपा अध्यक्ष के समर्थकों ने मामले को झूठा बताते हुए थाने का घेराव भी किया था। इधर पुलिस ने कोर्ट में तर्क रखा कि आरोपी से पर्याप्त पूछताछ करना जरूरी है, इसलिए उनको अग्रिम जमानत का लाभ देना उचित नहीं होगा। न्यायाधीश शक्ति सिंह ने आवेदन और शासन के पक्ष पर विचार करने के बाद उमेश अग्रवाल की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी। इससे  उमेश अग्रवाल की गिरफ़्तारी की संभावना बढ़ गई है।

अन्य खबरे