दूसरी पत्नी से झगड़ा बना पति की मौत का कारण
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पति-पत्नी का संबंध बेहद ख़ास और अटूट माना जाता है. मगर अब ये धारणा बहुत बदलती नज़र आ रही है. कई बार इस रिश्ते की वजह आपसी व्यवहार और कटुता भी प्रमुख कारण बन जाता है. हिसार जिले के आदमपुर हल्के के गांव घड़ियाल के एक युवक ने जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या कर ली है। थाना प्रभारी नरेश जोशी ने बताया कि 35 वर्षीय संदीप सिंह पुत्र स्व. मलकीत सिंह ने जहरीली वस्तु निगल ली थी, जिस वजह से उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे आदमपुर के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी में झगड़ा रहता था। यह संदीप की पहली जबकि पत्नी की दूसरी शादी थी। उनका कई बार पंचायती राजीनामा हो चुका है। 15 दिन पहले भी झगड़े के बाद सोनिया ने 181 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया जिस पर पुलिस ने संदीप को 15 दिन के लिए घर से बाहर रहने की चेतावनी दी थी। संदीप नसराला की फैक्ट्री में काम करता था वह 15 दिन तक वहीं रहा। बुधवार सुबह जब घर लौटा तो उसकी तबीयत खराब होने लगी। तभी पत्नी ने पुलिस और एंबुलेंस को कॉल की। दूसरी तरफ गांव डींगरियां में रहते मृतक के भाई होशियार सिंह ने बताया कि बेशक उनके भाई ने मर्जी से शादी की थी और उसे परिवार की तरफ से बेदखल भी कर दिया गया था, लेकिन उसकी पत्नी और परिवार के अन्य लोग उसे तंग परेशान करते रहते थे, जिसके चलते उसने 4 लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताते हुए पहले ही एफिडेविट उन्हें दे रखा था। माता मनजीत कौर ने कहा जिन्होंने मेरे बेटे को खा लिया उन्हें मैं कैसे बक्श दूँ। फिलहाल मृतक संदीप के परिवार के सदस्यों ने आदमपुर पुलिस को संदीप के एफिडेविट का हवाला देते हुए संदीप के साले सहित 4 आरोपियों पर केस दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। मृतक के भाई होशियार सिंह से पुलिस ने कहा कि सुबह आपकी बात जांच अधिकारी से करवा दी जाएगी और इंसाफ दिलवाया जाएगा।