गले में अंडा अटकने से महिला की मौत
22 Jun, 2020
1194
संवाददाता/in24 न्यूज़.
स्वस्थ रहने के लिए इंसान पूरी कोशिश तो करता है, मगर जब मौत आनी होती है तो बहाना कोई भी बन जाता है. एक कहावत भी है कि संडे हो या मंडे, रोज़ खाओ अंडे. मगर इस अंडे की वजह से ही एक महिला की जान चली गई. गौरतलब है कि तेलंगाना के नागरकर्नूल जिले के बिजिनेपल्ली मंडल के शायनपल्ली गांव निवासी कुंदे्ला भाग्यम्मा (33) ने खाने के लिए रविवार को अंडे की सब्जी बनाई। खुशी से अपनी दो बेटियों को लेकर खाने पर बैठ गई। मगर मौत उसका पीछा कर रहा था। यह उसे पता नहीं था। खाना-खाते समय अंडा गले में अटक गया। इसके चलते वह तड़पने लगी। बेचारे बच्चे को कुछ समझ पाते तभी भाग्यम्मा की मौत हो गई। महिला की मौत से उसकी दो बेटियां अब अनाथ हो गई हैं। बच्चों का मां के ऊपर पड़कर रोते को देख सभी की आंखें नम हो गई। पूरे गांव में मातम छा गया है।