दुनिया हमारी इच्छाशक्ति देख रही है : पीएम मोदी
28 Feb, 2019
1197
संवाददाता/in24 न्यूज़।
जिस तरह भारत ने पाक की सीमा में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक पार्ट 2 को अंजाम दिया उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ा है. फ़िलहाल जो स्थिति है उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पूरा देश आज एक है और हमारे जवानों के साथ खड़ा है। मोदी ने मेरा बूथ, सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम में कहा कि इस समय देश की भावनाएं एक अलग स्तर पर हैं। देश का वीर जवान सीमा पर और सीमा के पार भी अपना पराक्रम दिखा रहा है। पूरा देश एक है और हमारे जवानों के साथ खड़ा है। दुनिया हमारी इच्छा शक्ति को देख रही है।