Breaking News

दो जून तक बढ़ाई गई सिसोदिया की हिरासत

12 May, 2023 720

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट (rouse avenue court)  ने सीबीआई (CBI) मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत दो जून तक बढ़ा दी है। गौरतलब है कि दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court ) ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर गुरुवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सीबीआई दिल्ली आबकारी घोटाला मामले की जांच कर रही है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने अपनी पत्नी की बीमारी के आधार पर जमानत के लिए तीन अप्रैल को हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि सिसोदिया को वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा मुहैया कराई जाए ताकि वे हर दूसरे दिन जेल नियमों के अनुसार तीन से चार बजे के बीच अपनी पत्नी से बात कर सकें। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा जांच की जा रही एक मामले में दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 23 मई तक बढ़ा दी थी। सीबीआई द्वारा जांच किए जा रहे मामले में, दिल्ली की अदालत ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 12 मई तक बढ़ा दी थी। बता दें कि आबकारी मामले में मनीष पर गंभीर आरोप लगे हैं।

अन्य खबरे