दो सिपाही के एकाउंट से दो लाख की चोरी
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज के दौर में अक्सर बैंकों से खाताधारकों के एकाउंट से धोखाधड़ी के तहत पैसे निकलने की बात आती है, मगर अब तो पुलिस के सिपाही का एकाउंट भी सुरक्षित नहीं है. गौरतलब है कि इस बार ठगों के गैंग ने दो सिपाहियों को निशाना बनाया है. इसमें सिपाही विकास कुमार मसौढ़ी कोर्ट में तैनात हैं और सिपाही पंकज कुमार जज के आवास पर तैनात हैं. दोनों के खाते से पैसा निकाला गया है. कुछ पैसे एटीएम क्लोनिंग करके और कुछ पैसे बैंक एकाउंट में ट्रांसफर किये गये हैं. जिस खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया है उस खाताधारक का नाम ए रामबाबू है. घटना के बाद दोनों पुलिसकर्मियों ने मसौढ़ी में मामला दर्ज कराया है. दरअसल विकास कुमार मूल रूप से जहानाबाद का रहने वाला है. उसकी तैनाती है मसौढ़ी थाने पर है, यहां से उसे प्रतिनियुक्त पर मसौढ़ी काेर्ट में तैनात किया गया है. विकास का कहना है कि उसका जहानाबाद में एसबीआइ में बैंक एकाउंट है. विकास ने लास्ट ट्रांजेक्शन जहानाबाद में ही एटीएम से किया था. उसने 10 हजार रुपये निकाला था. इसके बाद 29 मार्च की रात 11:30 बजे से लेेकर 30 मार्च की दोपहर 12:30 बजे तक दो बार उसके बैंक एकाउंट से 40-40 हजार रुपये निकाला गया. जब मोबाइल फोन पर एसएमएस आया तो उसे पैसा निकासी की जानकारी हुई. इसके बाद 80 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसजेक्शन कर दिया गया.