Breaking News

hijab row : सिंदूर लगा कर स्कूल आने पर छात्रा को रोका गया

19 Feb, 2022 1324

संवाददाता/in24 न्यूज़ 

कर्नाटक (karnatak) में जब से हिजाब विवाद (hijab row) शुरू हुआ है तभी से ही हर दिन नए नए विवाद सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में एक और विवाद सामने आया है. बताया जा रहा है कि कर्नाटक के विजयपुरा शहर में शुक्रवार को माथे पर सिंदूर लगाकर पहुंची एक छात्रा को कॉलेज परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया गया स्कूल प्रशासन की तरफ से उसे सिंदूर हटाने के लिये कहा गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉलेज के अध्यापकों ने छात्रा को गेट पर रोककर कॉलेज में प्रवेश करने से पहले सिंदूर मिटाने को कहा। स्कूल के टीचरों ने छात्रा को बताया गया कि माथे पर प्रथागत सिंदूर लगाकर कॉलेज आना हिजाब और भगवा शॉल की तरह समस्या पैदा कर सकता है।

गौरतलब है कि राज्य में हिजाब विवाद को देखते हुए कर्नाटक उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश और राज्य सरकार के आदेश के अनुसार सभी स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब और भगवा शॉल के उपयोग को प्रतिबंधित कर दिया गया है। हालांकि इन आदेशों में माथे पर सिंदूर लगाने की मनाही नहीं है। 

इससे पहले उच्च न्यायालय में राज्य सरकार के आदेश को चुनौती देने वाली मुस्लिम लड़कियों के वकीलों ने सुनवाई के दौरान तर्क दिया था कि हिजाब पहनना एक धार्मिक प्रथा है, जैसे कि माथे पर सिंदूर लगाना, चूड़ियां पहनना। सिखों द्वारा पगडी पहनना और रुद्राक्ष पहनना आदि भी धार्मिक प्रथा का हिस्सा हैं।

अन्य खबरे