Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

नेशनल कम्युनल पार्टी है शरद पवार की एनसीपी : बीजेपी

09 Oct, 2023 524

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विपक्षी गठबंधन में शामिल शरद पवार गुट की एनसीपी (NCP) को नेशनल कम्युनल पार्टी बताते हुए यह गंभीर आरोप लगाया है कि एनसीपी और उसके नेता तुष्टिकरण की राजनीति और सनातन का विरोध करते रहे हैं। बीजेपी ने विपक्षी दलों के ‘आईएनडीआईए’ गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों पर प्रहार करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ‘घमंडिया फाइल्स’ की एक नई सीरीज शुरू की है। इस सीरीज के तहत आज बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पांचवा एपिसोड जारी कर एनसीपी की आलोचना करते हुए कहा कि घमंडिया फाइल्स के पांचवें एपिसोड में देखिए। कैसे, आई.एन.डी.आई. गठबंधन में शामिल एनसीपी और उसके नेता हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति और सनातन का विरोध करने में लगे रहे। ‘घमंडिया फाइल्स’ सीरीज के पांचवें एपिसोड में बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दो मिनट और 27 सेकंड के शेयर किए गए वीडियो की शुरुआत में ही शरद पवार की एनसीपी को ‘नेशनल कम्युनल पार्टी’ बताते हुए कहा है कि घमंडिया गठबंधन में शामिल पार्टी पर अगर आप गौर करेंगे तो एक से एक बढ़कर देश विरोधी और सनातन विरोधी पार्टी आपको इस गठबंधन में नजर आएगी, जिन्हें ना देश की सुरक्षा से कोई सरोकार है और ना ही भारत की जनता से। शरद पवार ने ऐसे ऐसे कारनामे किए हैं जिससे यह पता लगता है कि वह जनता के प्रति कितने संवेदनशील हैं और कितने जिम्मेदार हैं! बीजेपी ने 1993 में मुंबई में हुए बम धमाके का जिक्र करते हुए वीडियो में आरोप लगाया है कि उस समय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे थे। उस समय शरद पवार ने एक विशेष समुदाय को पीड़ित दिखाने के लिए झूठ बोला था और कहा था कि 13 विस्फोट हुए हैं जबकि हकीकत में 12 ही धमाके हुए थे। शरद पवार की एनसीपी को एक समुदाय से विशेष लगाव और दूसरे समुदाय से विशेष नफरत। वीडियो में एनसीपी के जितेंद्र आव्हाड के कई बयानों को दिखाते हुए यह दावा किया गया है कि एनसीपी जैसी पार्टियां चाहे घमंडिया जैसे कितने भी गठबंधन बना ले, जनता उन्हें स्वीकार नहीं करेगी। बता दें कि बीजेपी और विपक्ष का गठबंधन "इंडिया" के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा है।  

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.