Breaking News

नेहरू का अनादर करने के लिए नहीं बनवाई सरदार पटेल की प्रतिमा : मोदी

19 Apr, 2019 1119

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां एक चुनावी रैली में कहा कि जब आप गूगल पर दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा खोजते हैं, तब स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और गुजरात का नाम सामने आने पर क्या आपको गर्व महसूस नहीं होता.'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर बोले पीएम मोदी- नेहरू का अनादर करने के लिए नहीं बनवाई सरदार पटेल की प्रतिमा! प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को कहा कि गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की भव्य प्रतिमा पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का अनादर करने के लिए नहीं बनाई गई है. हालांकि कांग्रेस कहती है कि पटेल उनके नेता हैं, लेकिन पार्टी का कोई नेता अभी तक प्रतिमा देखने नहीं आया. मोदी ने यहां एक चुनावी रैली में कहा कि जब आप गूगल पर दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा खोजते हैं, तब स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी और गुजरात का नाम सामने आने पर क्या आपको गर्व महसूस नहीं होता. मोदी ने अधिकतर भाषण गुजराती में दिया. पीएम मोदी ने कहा कि मैंने पंडित नेहरू का अनादर करने के लिए सरदार पटेल की प्रतिमा नहीं बनवाई. पटेल का कद इतना ऊंचा है कि आपको दूसरों को उनसे छोटा दिखाने के लिए बहुत ज्यादा कोशिश करने की जरूरत ही नहीं है. मोदी ने नर्मदा नदी पर साधु बेट द्वीप में सरदार पटेल को समर्पित 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का पिछले साल 31 अक्तूबर को अनावरण किया था. 2,389 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित यह प्रतिमा 182 मीटर ऊंची है. प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने आतंकवाद को जम्मू-कश्मीर के केवल ढाई जिलों तक सीमित कर दिया है और देश के किसी अन्य हिस्से में पिछले पांच साल में कोई बम विस्फोट नहीं हुआ.

अन्य खबरे