Breaking News

पंचतत्व में विलीन हुए अमर सिंह

03 Aug, 2020 750

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज दिवंगत नेता अमर सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए. राज्यसभा सदस्य अमर सिंह के पार्थिव शरीर का सोमवार को दिल्ली के छत्तरपुर में उनके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग़ौरतलब है कि दो दिन पहले सिंगापुर के अस्पताल में इलाज के दौरान अमर सिंह की मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार सुबह साढ़े 11 बजे हुआ और उनकी दोनों बेटियों ने चिता को मुखाग्नि दी। कोरोना वायरस महामारी के लागू नियमों की वजह से उनका अंतिम संस्कार सीमित लोगों की उपस्थिति में हुआ। इस मौके पर अभिनेत्री से राजनेता बनी जया प्रदा भी मौजूदा रहीं जो उन्हें अपना गॉडफादर मानती हैं। अमर सिंह को लगातार लोगों ने श्रद्धांजलि दी. शिवपाल यादव ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

अन्य खबरे