Breaking News

कांग्रेस के दस्तावेज में जो लिखा है वह सच है : राहुल

02 Apr, 2019 1159
संवाददाता/in24 न्यूज़. 
लोकसभा चुनावों के माहौल में आज कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणा पात्र जारी कर दिया. इस अवसर पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। चुनावी घोषणा पत्र के बारे में राहुल ने कहा कि इस दस्तावेज में जो कुछ लिखा है वह सच है. आज जबकि देश में चारों ओर झूठ का राज है यह दस्तावेज सच का सुबूत है और इसमें जो कुछ लिखा गया है उसे हम पूरा करेंगे. राहुल गांधी ने कहा कि हम देश की जनता को न्याय दिलाने का वादा करते हैं. युवाओं को रोजगार का भरोसा देते हैं. राहुल गांधी ने आज इस मौके पर एक प्रश्न के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री कौन होगा, इसका जवाब जनता देगी. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मूल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए छिप रहे हैं. हिंदू आतंकवाद और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा, सब हिंदू हैं लेकिन पीएम देश के मूल मुद्दों से ध्यान भटका रहे हैं. 

अन्य खबरे