Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

पंजाब में किसानों का दो लाख रुपए तक क़र्ज़ होगा माफ़ : चन्नी

24 Dec, 2021 788

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आर्थिक रूप से परेशान किसानों के लिए पंजाब में कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनावों से पहले बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने किसानों की कर्जमाफी का ऐलान किया है। सीएम चन्नी ने ऐलान किया है कि किसानों का दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा। इससे पंजाब के 1.09 लाख छोटे और सीमांत किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। साथ ही सीएम ने बताया कि भूमिहीन मजदूरों के कर्ज भी माफ किया जाएगा। इसके तहत पंजाब सरकार अगले 10-15 दिनों में कर्जदार किसानों के खातों में दो हजार करोड़ रुपए जमा करवाएगी।  इससे पहले भी पंजाब सरकार 5.63 लाख किसानों का 4,610 करोड़ का कर्ज माफ कर चुकी है। एक बयान में कहा गया कि इससे 1.34 लाख छोटे किसानों को 980 करोड़ रुपए की राहत मिली। वहीं करीब 4.29 लाख सीमांत किसानों को 3,630 करोड़ रुपए की कर्ज राहत मिली है। इसके साथ ही उन किसानों के खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकी भी 31 दिसंबर तक रद्द की जाएगी, जिन्होंने राज्य में 'काले कृषि कानूनों' के खिलाफ विरोध किया था। साथ ही धान की पराली जलाने के मामलों में में दर्ज प्राथमिकी रद्द की जाएगी। साथ ही सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि राज्य सरकार ने श्री भगवत गीता और रामायण पर अध्ययन केंद्र स्थापित करने का भी फैसला किया है। ये अध्ययन केंद्र पटियाला में स्थापित किए जाएंगे। वहीं सरकार पंजाब के संगीत और फिल्म उद्योग को भी बढ़ावा देगी। इसके लिए सरकार ने एक फिल्म और टेलीविजन काउंसिल बनाने का फैसला लिया गया है, जिसका गठन 10 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा। जाहिर है इस घोषणा के बाद किसानों में एक नया उत्साह पैदा हो गया है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.