Breaking News

पटना में रविशंकर प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

18 Apr, 2019 1103

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पटना साहिब प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. गौरतलब है कि बिहार की राजधानी पटना की एक अदालत में भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता होने का दावा करने वाले व्यक्ति ने पिछले महीने जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डा परिसर में उसके साथ मारपीट और लूट का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, उनके निजी सहायक, भाजपा के दो विधायकों और अन्य लोगों के खिलाफ गुरुवार को एक मुकदमा दर्ज कराया है. शिकायतकर्ता संजीव वर्मा ने पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमार गुंजन की अदालत में भादंवि की धारा 147, 323, 379 और 392 के तहत उक्त मुकदमा गुरुवार को दायर कराया है जिसमें रविशंकर, विधायक अरुण कुमार सिन्हा और नितिन नवीन, कानून मंत्री के पीए संजीव कुमार सिंह और पांच अन्य लोगों के अलावा 10 अनाम लोगों को आरोपी के रूप में नामित किया गया है. खुद को भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता बताने वाले वर्मा ने आरोप लगाया है कि वे 23 मार्च को हवाई अड्डे पर थे, जब पटना साहिब सीट से भाजपा के उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद रविशंकर पहली बार पटना शहर में आए थे. उन्होंने कहा कि कुछ असंतुष्ट भाजपा समर्थक घटनास्थल पर मौजूद थे जो केंद्रीय मंत्री को उम्मीदवार घोषित किए जाने से नाराज थे और उन्होंने कुछ अन्य उम्मीदवारों के दावे की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया था. 

अन्य खबरे