Breaking News

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या

06 Jun, 2019 1230
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 के बाद भी पश्चिम बंगाल में हिंसा को दौर जारी है. कूचबिहार में टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई. टीएमसी ने बीजेपीके सिर साजिश का ठीकरा फोड़ा. इलाके में तनाव का माहौल है और दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प की खबर है. गुरुवार को ममता बनर्जी मारे गए टीएमसी कार्यकर्ता के घर जाएंगी. मंगलवार रात उत्तरी दमदम नगरपालिका के वार्ड 6 अध्यक्ष और टीएमसी नेता निर्मल कुंडू को गोली मारकर दिया गया था. गोली लगने के बाद कुंडू को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच लड़ाई तेज हो गई है. बंगाल के खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिया मल्लिक ने टीएमसी नेता की हत्या पर भी बीजेपी को खुली चुनौती दी है.

अन्य खबरे