Breaking News

पश्चिम बंगाल में नड्डा पर हमला मुंबई में विरोध प्रदर्शन

11 Dec, 2020 857
संवाददाता/in24 न्यूज़। 
आर्थिक राजधानी मुंबई के सायन इलाके में पश्चिम बंगाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफ़िले पर हुए हमले को लेकर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पुतले को चप्पल से पीटते नजर आये साथ ही ममता सरकार के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।वहीँ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफ़िले पर हुए हमले को लेकर अमित शाह ने कहा कि बंगाल सरकार को इस प्रायोजित हिंसा के लिए प्रदेश की शांतिप्रिय जनता को जवाब देना होगा.अमित शाह ने कहा, बंगाल तृणमूल शासन में अत्याचार, अराजकता और अंधकार के युग में जा चुका है. टीएमसी के राज में पश्चिम बंगाल के अंदर जिस तरह से राजनीतिक हिंसा को संस्थागत कर चरम सीमा पर पहुँचाया गया है, वो लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले सभी लोगों के लिए दु:खद भी है और चिंताजनक भी है। 

अन्य खबरे