पहले मतदान फ़िर जलपान : मोदी
संवाददाता/in24 न्यूज़.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार कहते रहे हैं कि हर किसी को मतदान अवश्य करना चाहिए। इसी कड़ी में उन्होंने पहले मतदान फिर जलपान की बात कही है. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आज पहले चरण की वोटिंग हो रही है. यूपी समेत देश के कई हिस्सों पहले चरण का मतदान हो रहा है. इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर एक अच्छी बात लिखी है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि सबसे पहले मतदान करें, इसके बाद जलपान करें. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "लोकसभा चुनावों के लिए आज पहले चरण का मतदान है. सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में जरूर हिस्सा लें. अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें. पहले मतदान, फिर जलपान" प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार वोट देने वाले वोटर्स और युवाओं से मतदान करने के लिए खास आग्रह किया. लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आज पहले चरण की वोटिंग हो रही है. यूपी समेत देश के कई हिस्सों पहले चरण का मतदान हो रहा है. इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर एक अच्छी बात लिखी है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि सबसे पहले मतदान करें, इसके बाद जलपान करें.