पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वाली लड़की को 14 दिनों की हिरासत
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज भी कई लोग ऐसे हैं जो खाते हैं खाते हैं हिंदुस्तान का और गाते हैं पाकिस्तान का. संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के विरोध में गुरुवार को एक कार्यक्रम में पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वाली लड़की के खिलाफ देश द्रोह का मामला दर्ज करने के साथ ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आपको बता दें कि गुलबर्गा में एक जनसभा में एक लड़की ने एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की मौजूदगी में पाकिस्तान ज़िंदाबाद का नारा लगाया। हालांकि ओवैसी ने महिला के इस कृत्य की निंदा करते हुए कहा कि हम भारत के लिए हैं। संविधान बचाओ बैनर के तहत आयोजित कार्यक्रम के आयोजकों ने ओवैसी के मंच पर पहुंचने के बाद अमुल्या नाम की इस लड़की को भीड़ को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया। लड़की ने वहां उपस्थित लोगों से अपने साथ पाकिस्तान जिन्दाबाद का नारा लगाने को कहा। इस पर ओवैसी उससे माइक छीनने के लिए बढ़े और अन्य लोग भी महिला को हटाने की कोशिश करने लगे। लेकिन लड़की अड़ी रही और बार-बार दोहराते हुए पाकिस्तान जिन्दाबाद कहा। बाद में, पुलिस आगे बढ़ी और लड़की को मंच से हटा दिया। इसके बाद ओवैसी ने लोगों को संबोधित किया और कहा कि वह महिला से सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि न तो मेरा और न ही मेरी पार्टी का इस लड़की से कोई संबंध है। आयोजकों को उसे यहां नहीं बुलाना चाहिए था। यदि मुझे यह पता होता तो मैं यहां नहीं आता।