Breaking News

पार्टी के पोस्टर में अजित पवार की फोटो नहीं, एनसीपी में अब सुले राज !

28 Jun, 2023 579
संवाददाता/in24न्यूज

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में संगठनात्मक बदलाव का असर अब जमीन पर भी दिखाई देने लगा है. दिल्ली में आयोजित की गई एनसीपी की नेशनल एग्जीक्यूटिव मीटिंग के पोस्टर से अजित पवार की तस्वीर गायब है. पोस्टर में शरद पवार के साथ सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल की फोटो लगाई गई है. हाल ही में एनसीपी में बड़े बदलाव करते हुए शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था. इसके साथ ही सुप्रिया को एनसीपी की केंद्रीय चुनाव समिति का प्रमुख भी बनाया गया था. पार्टी के इस निर्णय को सीनियर लीडर अजित पवार के लिए झटका माना गया था. उम्मीद की जा रही थी कि अजित खुद पार्टी के अध्यक्ष पद के दावेदार थे. लोकसभा और विधानसभा से पहले शरद पवार के हटने से पार्टी को नुकसान होने की संभावना थी. ऐसे में संगठन में दो नए कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव दिया गया था. अब अगर सिर्फ सुप्रिया को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया जाता तो यह स्पष्ट हो जाता है कि वो आने वाले दिनों में पार्टी की उत्तराधिकारी होंगी. जिस तरह से शिवसेना में बाला साहब ठाकरे ने उद्धव ठाकरे को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर साफ संदेश दे दिया था. लेकिन, एनसीपी संगठन ने उनके साथ प्रफुल्ल को भी कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी. यह बात साफ दिखाता है कि शरद पवार इस बारे में खुलकर अपनी राय नहीं रखना चाहते.

अन्य खबरे