पीएम की मां हीरा बा ने भी डाला वोट
23 Apr, 2019
1307
संवाददाता/in24 न्यूज़.
इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने क्षेत्र में कितने सक्रिय हैं, यह उनका विरोधी भी अच्छी तरह जानता है. सबसे बड़ी बात है कि जब भी वे कोई महत्वपूर्ण काम करते हैं अपनी मां हीरा बा से आशीर्वाद लेना नहीं भूलते. आज पीएम मोदी की मां ने भी अपने मतदान का निर्वाह किया. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीरा बा मोदी ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में गुजरात के गांधीनगर जिले में वोट डाला। हीरा बा अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ गांधीनगर के पास रायसन गांव में रहती हैं। वह ग्राम पंचायत में बनाए गए मतदान केन्द्र में वोट डालने पहुंचीं।