Breaking News

पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत में लगी आग

16 Jun, 2022 737

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पाकिस्तान में कमरतोड़ महंगाई ने आम आदमी को परेशान कर रखा है। इसके कारण रसोई से लेकर पूरे घर का बजट बिगड़ गया है। इसी कड़ी में आम जनता को सरकार ने एक और झटका दे दिया है।  मिली जानकारी के मुताबिक पहले से ही पाकिस्तान में महंगे चल रहे पेट्रोल और डीजल के दामों में एक बार फिर से बंपर इजाफा हुआ है। एक ही झटके में डीजल के दाम 59.61 रुपये बढ़ गए हैं तो वहीं पेट्रोल की कीमत में भी 24.03 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि पाकिस्तान में कुछ ही समय में पेट्रोल करीब 60 रूपए महंगा हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही आम जनता में बेहद नाराज़गी है और वह सरकार की आलोचना कर रही है। अगर डीजल की बात करें तो उसकी कीमत 263.31 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान महंगाई के मुद्दे पर सरकार को पहले ही घेर चुके हैं।

अन्य खबरे