Breaking News

पीएम मोदी की रैली पर हमले का ख़तरा

20 Dec, 2019 874

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज देश का जो माहौल है और ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के प्रति किसी तरह की कोताही ना हो इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है. गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ देश भर में जमकर विरोध हो रहा है. इस बीच चौंकाने वाली खबर सामने आई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ साजिश का पर्दाफाश हुआ है. खुफिया एजेंसियों ने इस साजिश से नकाब उठाया है. सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी की जान को खतरा है. दरअसल 22 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान होने वाली रैली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तान से जुड़े आतंकी संगठनों ने हमले की साजिश रची है. यही नहीं पाकिस्तान के आतंकी संगठनो ने पीएम मोदी के साथ अन्?य बड़े नेताओं के खिलाफ भी हमले की भी साजिश रची है. इस पूरी साजिश से पर्दा उस वक्त उठा जब सीमापार से जुड़े एक संदेश को इंटरसेप्ट किया गया. इस संदेश के मुताबिक जैश-ए-मोहम्मद पीएम मोदी को जान से मारने की साजिश रच रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक भव्य रैली करने जा रहे हैं. इस रैली के दौरान वे दिल्ली में अनियमित कॉलोनियों को नियमित करने के बाद अपनी सरकार के निर्णयों के संबंध में जनता को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी रैली पर आतंकी हमले की साजिश की सूचना के बाद से ही आईबी समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. खुफिया ब्यूरो ने एसपीजी और दिल्ली पुलिस को पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के लिए कहा है.  वहीं आईबी ने सुरक्षा एजेंसियों को ब्लू बुक के मुताबिक पूरी तरह से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा है.

अन्य खबरे