पीएम मोदी को मारने के षड्यंत्र की थ्योरी निहायत हास्यास्पद : पवार
संवाददाता/in24 न्यूज़.
एनसीपी के मुखिया शरद पवार ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी को मारने के षड्यंत्र की थ्योरी निहायत ही हास्यास्पद है. बता दें कि भीमा कोरेगांव-एल्गार परिषद केस में उद्धव ठाकरे की भूमिका पर उद्धव सरकार से नाराजगी जताते हुए एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा कि राज्य सरकार ने इन मामलों को अदालत में ऐसे रखा कि किसी को जमानत न मिल सके. लोग 2 साल से जेल में बंद हैं, जमानत याचिका खारिज हो गई. न्यायमूर्ति ने भी कहा है कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए. उसी की मांग करते हुए हम एसआईटी के तहत जांच करने की बात कर रहे हैं. इस पूरे मामले में जो सबूत दिए गए, उसमें क्या सत्य है यह लोगों के लिए जानना जरूरी है. शरद पवार ने कहा, मुझे पता है कि अगर सही से जांच हुई तो सत्य सामने आ जाएगा. साथ ही जिसके साथ अन्याय हुआ है, उन्हें भी न्याय मिलेगा. शरद पवार ने यह भी कहा, राज्य सरकार की सुबह 9 बजे बैठक हो रही थी, उधर केंद्र सरकार ने यह मामला अपने पास ले लिया. शरद पवार ने यह भी कहा, पीएम नरेंद्र मोदी को मारने के षड्यंत्र की थ्योरी निहायत ही हास्यास्पद है. इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था, भीमा कोरेगांव मामले की जांच एनआईए को नहीं दी गई है. एल्गार परिषद मामले की जांच एनआईए को दी गई है. दोनों अलग-अलग मामले हैं. उद्धव ठाकरे ने कहा, मैं अपने दलित भाइयों के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा. एक दिन पहले एनसीपी नेता शरद पवार ने सरकार से होकर एनसीपी के मंत्रियों की बैठक बुलाई थी. बैठक में तय किया गया कि भीमा कोरेगांव मामले की समानांतर जांच शुरू कराई जाएगी. बैठक से पहले पत्रकारों के सामने उद्धव ठाकरे की सरकार से नाराजगी जताते हुए उन्होंने एल्गार परिषद मामले को एनआईए को सौंपे जाने को लेकर नाराजगी जताई थी.