Breaking News

पुलिस के डर से विधायक अनंत सिंह फरार

18 Aug, 2019 1168

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

बिहार के दबंग और बाहुबली विधायक अनंत सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. दरअसल, शनिवार शाम पटना पुलिस विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार करने उनके सरकारी आवास पर पहुंची थी. जैसी ही अनंत सिंह को पुलिस के आने की भनक लगी, वह घर के पिछले दरवाजे से फरार हो गए. हालांकि, पुलिस ने इस दौरान उनके सरकारी आवास से छोटन को गिरफ्तार किया है. बता दें कि छोटन विधायक अनंत सिंह का करीबी है और वह बाढ़ के 295/90 के मामले में फरार था. छोटन सिंह पर हत्या के 22 मामले दर्ज हैं. ग्रामीण एसपी कांतेश मिश्रा और सिटी एसपी सेंट्रल विनय तिवारी के नेतृत्व में पुलिस जब पहुंची, तो घर का दरवाजा बंद था. हालांकि, पुलिस किसी तरह से उनके आवास में प्रवेश कर गई. लेकिन घर के अंदर का दरवाजा भी बंद था. इसके लिए पुलिस को तीस मिनट तक इंतजार भी करना पड़ा.

अन्य खबरे