प्रियंका मेरी सबसे अच्छी दोस्त : राहुल
संवाददाता/in24 न्यूज़.
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी धुंआंधार प्रचार कर रहे हैं. गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पुणे में कहा कि उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा उनकी सबसे अच्छी दोस्त हैं और उनसे कोई लड़ाई नहीं हो सकती। नेताओं की सेवानिवृत्ति की उम्र के बारे में यहां एक सवाल के जवाब में राहुल ने कहा कि नेताओं के राजनीति से सन्यास लेने के लिए 60 साल की उम्र सही है। राहुल ने यहां छात्रों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिवार को हिंसा से प्रभावित होते देखा है और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तथा राजीव गांधी की हत्याओं का जिक्र किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी छोटी बहन के साथ बचपन की यादों को साझा किया। प्रियंका को कुछ ही महीने पहले ही पार्टी महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।