Breaking News

फडणवीस का नवाब मलिक पर हमला, अंडरवर्ल्ड से जमीन खरीदने का लगाया गंभीर आरोप

09 Nov, 2021 857

संवाददाता/in24 न्यूज़।

सियासी घमासान के बीच दिवाली के बाद धमाका करने का ऐलान करने वाले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नेनवाब मलिक पर जम कर आरोप लगाए हैं। फडणवीस का दावा है कि मलिक के संंबंध अंडरवर्ल्ड से भी रहे हैं। फडणवीस का आरोप है कि नवाब मलिक ने दाऊद के करीबी से जमीन खरीदी है। बकौल फडणवीस शहा वली खान जो इस वक्त जेल में बंद है वो मुंबई धमाके का आरोपी है, सलीम पटेल भी दाऊद का आदमी है। इन लोगों ने नवाब मलिक के परिवार ने 3 एकड़ जमीन 20 लाख रुपए में खरीदी है। फडणवीस ने सवाल किया कि आखिर मलिक ने मुंबई धमाकों के दोषियों से जमीन क्यों खरीदी? फडणवीस ने ये भी आरोप लगाया कि उनके पास मलिक की पांच प्रॉपर्टी की जानकारी है। जिसमें से चार का सीधा कनेक्शन अंडरवर्ल्ड से है। कुछ दिन पहले नवाब मलिक ने महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर आरोप लगाए थे। मलिक ने कहा था कि मुंबई, महाराष्ट्र और गोवा में ड्रग्स का कारोबार देवेंद्र फडणवीस के संरक्षण में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस मामले की भी जांच करवाई जाएगी। मलिक ने  फोटो शेयर कर पूर्व सीम की पत्नी पर आरोप लगाए थे। मंत्री मलिक को आरोपों का जवाब देते हुए फडणवीस ने मलिक के आरोपों के बेबुनियाद  बताया और फडणवीस ने कहा था  नवाब मलिक ने एक फुलझड़ी दिवाली के पहले जलाई है। दिवाली के बाद धमाका बीजेपी करेगी। फडणवीस ने जवाब में आरोप लगाया कि नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड से कनेक्‍शन हैं और वह जल्द ही इसका खुलासा करेंगे। बता दें कि इस आरोप के बाद नवाब मालिक ने खा है कि वे कल सुबह दस बजे फडणवीस के खिलाफ हाइड्रोजन बम फोड़ेंगे।

अन्य खबरे